Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

भारत ने ‘ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ की घोषणा की: 23 अगस्त को मनाई जाएगी चंद्रमा की सफल लैंडिंग की उपलब्धि

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

भारत ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास ‘विक्रम लैंडर’ की सुरक्षित और सटीक सॉफ्ट लैंडिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और चंद्रमा की सतह पर ‘प्रज्ञान रोवर’ को भी सफलतापूर्वक तैनात किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को मनाने के लिए सरकार ने हर साल 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर युवाओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोगों के प्रति जागरूक करने और जोड़ने की जिम्मेदारी आईआईटी और आईआईएम को सौंपी गई है।

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति ने यूजीसी, एआईसीटीई, आईआईटी, आईआईएम समेत सभी उच्च शिक्षा निकायों के साथ एक बैठक की। इसमें यूजीसी और एआईसीटीई को सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में इस दिन की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अभियानों और उनकी सफलताओं की जानकारी भी दी जाएगी।

उच्च शिक्षण संस्थान इस मौके पर सम्मेलन, कार्यशालाएं, प्रदर्शनी और अंतरिक्ष विचार-विमर्श जैसी गतिविधियों का आयोजन भी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा सचिव ने युवाओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोगों के प्रति प्रेरित करने के लिए टियर-2 और टियर-3 के कॉलेजों को विशेष रूप से शामिल करने का निर्देश दिया है। तकनीकी कॉलेजों में भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *