Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर, बीटेक और लॉ कोर्सेज के दाखिले के लिए मिड एंट्री का मौका, 11 से 13 जुलाई तक आवेदन सुधार सुविधा

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रोग्राम, बीटेक और लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) 2024 के तहत पहले चरण के आवेदन से वंचित रहे छात्रों के लिए एक नई अवसर की खिड़की खुल रही है। बृहस्पतिवार से ऐसे छात्र मिड एंट्री के माध्यम से सीएसएएस सिस्टम में प्रवेश कर सकेंगे। यह सुविधा 11 जुलाई शाम पांच बजे से लेकर 13 जुलाई शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों के लिए अपने फॉर्म में सुधार करने की सुविधा भी एक बार फिर से खोली जा रही है, जिससे वे अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकें।

डीयू के दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी के अनुसार, छात्रों द्वारा पहले भरे गए आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए सुधार खिड़की कल से शुरू होगी। इसके साथ ही, मिड एंट्री के माध्यम से आवेदन करने वाले छात्र अपनी वरीयता भी भरेंगे। मिड एंट्री के लिए छात्रों को एक हजार रुपये का शुल्क देना होगा। 13 जुलाई को मिड एंट्री की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, 16 जुलाई से सीट आवंटन और दाखिले का तीसरा राउंड शुरू होगा। इस राउंड में सुपरन्यूमरेरी कोटे (खेल, डीयू कर्मचारियों के बच्चे, सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के बच्चों और विधवाओं) के लिए भी सीटें आवंटित की जाएंगी। तीसरे राउंड के तहत सीट आवंटन 16 जुलाई को शाम 5 बजे होगा। छात्र 16 से 19 जुलाई तक सीट को स्वीकार कर सकते हैं। कॉलेज और विभाग 16 से 20 जुलाई के बीच फॉर्म का सत्यापन और मंजूरी करेंगे। 21 जुलाई तक छात्र फीस का भुगतान कर सकेंगे।