Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में दूषित पानी की समस्या से परेशान निवासी, समाधान का आश्वासन

top-news

नोएडा, दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा एक, दो और सेक्टर-36 के निवासियों को कई दिनों से दूषित पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कहीं पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद थी, तो कहीं से दूषित पानी आया, जिससे सेक्टरवासी बेहद परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि पानी न आने से उनके रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

सेक्टर-36 के निवासी सुनील प्रधान ने बताया कि उन्हें खाना पकाने और बर्तन धोने के लिए भी पानी बाहर से लाना पड़ रहा है। वहीं, सेक्टर बीटा एक के हरेंद्र भाटी ने शिकायत की कि सोमवार को भी उनके सेक्टर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से प्राधिकरण को इस समस्या के बारे में सूचित कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। दूषित पानी के कारण लोग उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी बीमारियों से भी जूझ रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर एपी वर्मा ने कहा कि सेक्टरों में गंदे पानी की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। यदि इसके बाद भी कोई समस्या बनी रहती है, तो उसे जांचकर तुरंत ठीक किया जाएगा।