नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी घायल

top-news

नोएडा, दिव्यांशु ठाकुर

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। कोतवाली सेक्टर 39 में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक कुख्यात आरोपी उदयवीर को घायल कर दिया है। उदयवीर पर डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि उदयवीर नोएडा में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 39 इलाके में छापेमारी की। जैसे ही पुलिस ने उदयवीर को पकड़ने की कोशिश की, उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां चलाने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें उदयवीर घायल हो गया।

घायल अवस्था में उदयवीर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, उदयवीर एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *