Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

जिम्मेदार कौन। अजायबपुर में रात में चल रहा था सीवर की खुदाई का कार्य है, एक मजदूर की मौत

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अजायबपुर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल – 6 में सीवर के गड्ढे खोदने का कार्य रात में दो बजे चल रहा था। जिसमें लगभग एक दर्जन मजदूर कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गड्ढे खोदने के दौरान साइड से अचानक मिट्टी गिरने के कारण  मजदूर मिट्टी में दब गए। जिसमें दो मजदूर घायल हो गए और एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम सनी निवासी हाथरस वर्तमान में नट की मड़ैया ग्रेटर नोएडा में रहता था।

मंगलवार रात में लगभग दो से तीन बजे के बीच में प्राधिकरण की ठेकेदार कंपनी दिव्या एंटरप्राइजेज की ओर से सीवर पाइपलाइन खुदाई का कार्य चल रहा था। रात में कुछ मजदूर लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में पाइप को जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच साइड की मिट्टी गिरने से वह लोग दब गए। आखिरकार हादसे का जिम्मेदार कौन है?

बड़ी-बड़ी अमाउंट के टेंडर होने के बाद भी सुरक्षा के मानकों का ध्यान नहीं दिया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि ठेकेदार कंपनी के पास पहले सीवर के कार्य करने का कोई एक्सपीरियंस भी नहीं था। इसकी जांच होना बेहद जरूरी है।

इन सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी है।

  • आखिर रात में मजदूरों से कार्य क्यों कराया जा रहा था?
  • ठेकेदार कंपनी के पास सीवर के कार्य करने का एक्सपीरियंस था?
  • अगर कार्य रात के समय में कार्य हो रहा था तो सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे?
  • क्या प्राधिकरण के अधिकारी कार्य के समय मौजूद थे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *