Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

ग्रेनो प्राधिकरण ने तुगलपुर में डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को तुगलपुर के डूब क्षेत्र में लगभग 5 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण के वर्क सर्किल चार की टीम ने अवैध निर्माण को ढहा दिया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई कर रहा है। वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वर्क सर्किल चार की टीम ने तुगलपुर के डूब क्षेत्र के खसरा नंबर-724 725 व 703 की लगभग पांच हेक्टेयर जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। कुछ कालोनाइजर डूब क्षेत्र में कॉलोनी काटने की कोशिश कर रहे थे, जिसे प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को तोड़ दिया गया। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक व ओएसडी हिमांशु वर्मा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होेंने परियोजना विभाग के सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को अपने एरिया में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।