Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

अधिकारी पहुंच रहे हैं आपके द्वारा, सफाई व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार बीटा वन व टू की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। सेक्टर बीटा टू के निवासियों ने बताया कि गारबेज कलेक्शन के लिए वाहन प्रतिदिन नहीं आ रहा, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ओएसडी ने कॉन्ट्रैक्टर मैसर्स ब्लू प्लेनेट इनवायर्नमेंटल सोल्यूषंस को रोस्टर बनाकर नियमित गारबेज उठवाने के निर्देश दिए। इसी सेक्टर के गेट नंबर-5 के पास आई ब्लॉक में गंदगी दिखी। निवासियों ने बताया कि सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते। इस पर ओएसडी ने दोबारा शिकायत मिलने पर कॉन्ट्रैक्टर मैसर्स साईंनाथ सेल्स एवं सर्विसेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। वहीं, ओएसडी के औचक निरीक्षण का असर भी दिखने लगा है। सेक्टर बीटा वन में निवासियों ने सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। ओएसडी संतोष कुमार ने कहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।