Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

ओएसडी ने बिसरख गांव का किया दौरा, सफाई स्टाफ के नदारद मिलने पर बिफरे

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के ओएसडी संतोष कुमार बुधवार को भी अचानक से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख गांव पहुंचे। इस दौरान गांव में सफाई व्यवस्था चौपट दिखीं। सफाई से जुड़ा स्टाफ नदारद मिला। ओएसडी गांव की हालत देखकर कॉन्ट्रैक्टर पर बिफर पडे़े। उन्होंने संबंधित फर्म आरआर फैसिलिटी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। उन्हें गांव के नालियों की हालत भी खराब दिखी। नालियों की मरम्मत और सफाई के लिए परियोजना विभाग को पत्र लिखा है। ओएसडी ने गांव की इन समस्याओं से सीनियर अधिकारियों को भी अवगत कराया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार कि निर्देश पर ओएसडी स्वास्थ्य संतोष कुमार अपनी टीम के साथ रोजाना गांवों व सेक्टरों में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। बुधवार को ओएसडी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नथोली सिंह व अन्य टीम के साथ बिसरख पहुंचे। ओएसडी ने गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ओएसडी ने ग्रामीणों से सफाई स्टाफ के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने नियमित सफाई न होने की बात कही। ओएसडी के भ्रमण के दौरान भी कॉन्ट्रैक्टर का सफाई स्टाफ नदारद मिला, जिस पर ओएसडी ने संबंधित फर्म पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी और सीवर की सुविधा नहीं मिल रही। निरीक्षण के दौरान ओएसडी को गांव की नालियां भी टूटी दिखीं। नालियों में पॉलिथीन और सिल्ट भरी हुई थी। पानी ओवरफ्लो होता दिखा। ओएसडी ने इसकी जानकारी परियोजना विभाग को दे दी है। साथ ही गांव की समस्या से सीनियर अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। ओएसडी संतोष कुमार ने कहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *