Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

शहर देखने निकले ओएसडी, तुगलपुर में गंदगी के ढेर, ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना लगाया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार सफाई व्यवस्था का जायजा लेने अचानक ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर व सेक्टर पाई पहुंच गए। तुगलपुर में सब्जी-फल मंडी के पास कूड़े का ढेर मिलने पर संबंधित फर्म पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दोबारा गंदगी मिलने पर और कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को ग्रेटर नोएडा के गांवों व सेक्टरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित रूप से सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही है। ओएसडी संतोष कुमार सोमवार सुबह तुगलपुर में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। वहां सब्जी मंडी के सामने रोड के किनारे कूड़े का ढेर लगा था। वे गांव में भी घूमे। सफाई व्यवस्था में खामी मिलने पर संबंधित फर्म और स्वास्थ्य विभाग की टीम से कड़ी नाराजगी जताई। ओएसडी ने संबंधित फर्म बिमलराज आउटसोर्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

ओएसडी ने दुकानदारों को कूड़े के लिए डस्टबिन रखने और आसपास साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। कूड़े को नाली में न फेंकने के निर्देश दिए। ओएसडी ने स्वास्थ्य विभाग से दुकानदारों के साथ नियमित बैठक कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त के निर्देश दिए। इसके बाद ओएसडी ने सेक्टर पाई में भी सफाई व्यवथा का जायजा लिया। यहां भी सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडावासियों से भी सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग की अपील की है।