Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

सीईओ एनजी रवि कुमार की बिल्डरों चेतावनी, फ्लैटों की जल्द रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो होगी एक्शन

top-news

  • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने क्रेडाई के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
  • अब तक 2637 फ्लैटों की रजिस्ट्री संपन्न, सीईओ ने फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री जल्द करने के दिए निर्देश
  • अब तक 40 प्रोजेक्टों के एवज में बिल्डरों ने 276 करोड़ प्राधिकरण में जमा किए

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

बिल्डर परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों के नाम जल्द रजिस्ट्री कराने के मकसद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बुधवार को क्रेडाई के साथ बैठक की। सीईओ ने बिल्डरों को फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री शीघ्र कराने के निर्देश दिए और जिन बिल्डरों ने प्रोजेक्ट पर कुल बकाया राशि का 25 फीसदी जमा नहीं किया है, वे एक सप्ताह में भुगतान कर खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू कराएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैट खरीदारों को उनका आशियाना दिलाने के मकसद से गठित अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के आधार पर फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्रयासरत है। ऐसे कुल 96 परियोजानाओं में खरीदारों के नाम रजिस्ट्री होनी है। इन 96 में से 15 परियोजनाएं ऐसी हैं जिन पर ड्यूज नहीं है, इन परियोजनाओं के फ्लैटों की रजिस्ट्री हो रही है। इन 15 परियोजनाओं मेें अब तक 2322 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 40 ऐसी परियोजनाएं हैं जिनके बिल्डरों ने कुल बकाया रकम का 25 फीसदी लगभग 276 करोड़ रुपये प्राधिकरण में जमा कर दिया है। इन 40 परियोजनों से लगभग 1200 करोड़ रुपये की प्राप्ति और होनी है। 25 फीसदी रकम जमा करने के बाद इन परियोजनाओं में भी रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है। इनमें अब तक 315 फ्लैटों की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। शेष 41 परियोजानाओं में 25 फीसदी रकम जमा होते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन मसलों को लेकर बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में क्रेडाई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सीईओ ने निर्देश दिए कि जिन 40 बिल्डरों ने 25 फीसदी रकम जमा कराकर रजिस्ट्री शुरू करा दी है, वे सभी रजिस्ट्री की प्रक्रिया और तेजी से संपन्न कराएं और जिन 41 परियोजनाओ से जुड़े बिल्डरों ने अभी तक 25 फीसदी धनराशि जमा नहीं की है, वे एक सप्ताह के भीतर भुगतान कर रजिस्ट्री शुरू कराएं। अन्यथा इस अवधि के बाद प्राधिकरण इन बिल्डरों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। इनकी सबलीज कैंसिल कर संपत्ति अटैच करने तक की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्रेडाई से मनोज गौड़, गीतांबर आनंद, दिनेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *