Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

ग्रेटर नोएडा में करोड़ों खर्च करके बनाए वेंडर जोन, पैसे लेने के बाद भी आवंटित नहीं

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

वेंडर जोन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही का एक जीता जागता उदाहरण है। लगभग 1 वर्ष पहले सेक्टर में स्ट्रीट वेंडर के बढ़ते हुए अतिक्रमण को देखते हुए और सड़कों पर ठेले का अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था जिसको खत्म करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करके सेक्टर में वेंडर जॉन बनाए गए। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण लगभग 1 वर्ष पहले तैयार हुए वेंडर जॉन को आवंटित नहीं किया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चार सेक्टर में वेंडर जॉन बनाये। जिसमें सेक्टर अल्फा 2, बीटा 1,2 और सेक्टर 36 में लगभग ढाई सौ वेंडर के लिए जगह बनाई है। उनमें से लगभग 100 से ज्यादा गरीब लोगों ने प्राधिकरण में एडवांस लगभग 06 माह से 1 वर्ष की फीस जमा भी कर दी है। उसके बावजूद भी 1 वर्ष से वह अपना स्थान आवंटित करने के लिए प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं।

सेक्टर में और रोड के किनारो पर माफिया किस्म के लोगों द्वारा बाजार लगाए जाते हैं। जिसकी एवज में गरीब लगाने वालों से प्रतिदिन अवैध पैसे लिए जाते है और यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है इसके बावजूद भी प्राधिकरण के अधिकारियों की नींद नहीं खुली है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी किस बात का इंतजार किया जा रहा है बात समझ से परे है।