Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा ने एलुमनाई मीट 2024 का आयोजन किया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

एचआईएमटी (HIMT) ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा ने अपने मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन के एलुमनाई के लिए एक भव्य एलुमनाई मीट समागम २०२४ का आयोजन नोएडा के प्रसिद्ध सेक्टर ५१ स्थित होटल शेवरॉन मे किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन हेम सिंह बंसल, जोइंट सेक्रेटरी अनमोल बंसल, समूह निर्देशक डॉ सुधीर कुमार, कार्यकारी निर्देशक डॉ विक्रांत चौधरी, निर्देशक प्रबंधन अध्यन डॉ पंकज कुमार, हेड कंप्यूटर एप्लीकेशन नरेंद्र उपाध्याय, एडमिन अफसर मिस कविता चौधरी एवं सीनियर एलुमनाई द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अनेको रंगारंग कार्यक्रमों एवं एलुमनाई के लिए अनेक गतिविधियों के आयोजन के साथ राष्ट्रीय ख्याति की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मिस नैंसी प्रसाद ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला नृत्य प्रस्तुत किया। एलुमनाई ने अपने विचार व्यक्त करते समय एचआईएमटी के साथ बिताये गए अनेक भावुक एवं अविस्मरणीय पलो को साझा किया। चेयरमैन हेम सिंह बंसल ने अपने संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों के साथ अपने व्यक्तिगत एवं भावुक कर देने वाले सम्बन्धो को याद करते हुए कहा की संस्थान सदैव अपने एलुमनाई से संपर्क बनाये रखेगा एवं भविष्य मे नियमित रूप से इस तरह की मीट का आयोजन करता रहेगा। पूर्व विद्यार्थियों ने एचआईएमटी समूह का धन्यवाद देते हुए भविष्य मे अपने कॉलेज के लिए हर समय किसी भी तरह के सहयोग के लिए तत्पर रहने का वचन दिया।

एचआईएमटी के समूह निर्देशक डॉ सुधीर कुमार ने एलुमनाई के सफल करियर की प्रशंसा की एवं साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ चेयरमैन हेम सिंह बंसल एवं ग्रुप निर्देशक डॉ सुधीर कुमार ने सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र समन्वयक को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं आगे भी इसी तरह के समर्पण के साथ सभी कार्यक्रमों का सफल आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी एलुमनाई को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर विदा किया गया।