Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

ग्रेटर नोएडा के गांव तिलपता में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के गांव तिलपता में 25 अप्रैल से 2 मई के बीच पंडित बाबूराम शर्मा व समाजसेवी संजय शर्मा के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं भक्तिमय माहौल बन गया है। श्रोता भक्ति के रस में आनंद ले रहे हैं। कथा व्यास पूज्य महामंडलेश्वर विजयदास जी महाराज बल्लभगढ़ है। प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से लेकर सायं 6: बजे तक कथा का वचन होता है उससे पूर्व आरती आदि का भक्तिमय कार्यक्रम होता है।

25 अप्रैल को जिस दिन कथा का शुभारंभ हुआ था भव्य कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली गई थी जिसमें भारी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया था। कथा के आयोजन से ग्रामीण बहुत प्रसन्न है आयोजक परिवार का उत्साह भी देखते ही बन रहा है। इस श्रीमद् भागवत कथा का समापन 2 मई को विधिवत किया जाएगा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा सभी अतिथियों धर्म प्रेमी सज्जनों के लिए।