Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

इस्कॉन ग्रेटर नोएडा ने पहली वैष्णवी पदयात्रा सम्पन्न कर बनाया इतिहास

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

इस्कॉन (ISKCON) ग्रेटर नोएडा द्वारा परम पुजनीय लोकनाथ स्वामी महाराज की 75 वीं व्यासपूजा के उपलक्ष्य में शहर में पहली वैष्णवी पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्रज्ञा पाठक शर्मा, बी० जे०पी० प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा द्वारा भगवान की आरती एवं नारियल तोड़ कर किया गया।

यह ऐतिहासिक यात्रा सैक्टर बीटा-2 में स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई और सेक्टर जीटा -1 में स्थित इस्कॉन सैन्टर पर समाप्त हुई। जिसमें सभी माताओं व बच्चों ने श्रील प्रभुपाद की प्रसन्नता के लिए बढ़ चढ़ कर भाग लिया और मृदंग, करताल तथा हरे कृष्ण महामंत्र के कीर्तन से शहर को कृष्ण मय बना दिया।इस पदयात्रा में दिल्ली, नोएडा, मेरठ इत्यादि शहरों से आए 250 से अधिक भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था। रास्ते भर में आने जाने वालों को प्रसाद वितरण हुआ। भक्तों ने नुक्कड़ नाटक कर हरिनाम की महिमा के विषय में लोगों को जागरूक किया। यात्रा के पश्चात सभी के लिए प्रसादम की व्यवस्था भी की गई थी।

पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी ने बताया कि इस्कॉन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष अतुल कृष्ण दास के मार्गनिर्देशन यह यात्रा हुई और इस पद‌यात्रा का उद्देश्य भगवान कृष्ण के नाम, उनकी शिक्षाओं को जनमानस तक पुहँचा अपनी प्राचीन संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। पूर्णानंदी राधा देवी दासी ने बताया कि आगे भी इस तरह की यात्राएं आयोजित होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *