Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

इस्कॉन ग्रेटर नोएडा द्वारा परम पुजनीय लोकनाथ स्वामी महाराज की 75वीं व्यासपूजा के उपलक्ष्य में 27 अप्रैल को शहर में पहली वैष्णवी पदयात्रा का आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

इस्कॉन (ISKCON) ग्रेटर नोएडा द्वारा परम पुजनीय लोकनाथ स्वामी महाराज की 75 वीं व्यासपूजा के उपलक्ष्य में इस्कॉन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष अतुल कृष्ण दास के दिशा निर्देशानुसार पूर्णानन्दी राधा देवी दासी के नेतृत्व में 27 अप्रैल 2024 को ग्रेटर नोएडा शहर में पहली वैष्णवी पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ प्रज्ञा पाठक शर्मा, बी० जे०पी० प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा।

इस पद‌यात्रा की शुरूआत सैक्टर बीटा-2 में स्थित जगन्नाथ मंदिर से होगी जो हरिनाम संकीर्तन, पुस्तक व प्रसाद वितरण करते हुए ओमैक्स प्लाजा के सामने से निकल सैक्टर डेल्टा में प्रवेश करेगी। तत्पश्चात डेल्टा 2 मार्किट एरिया के सामने से निकल एस्टर पब्लिक स्कूल को क्रॉस करते हुए ATS गोलचक्कर से आगे बढ़ते हुए सैक्टर जीटा 1 में स्थित इस्कॉन सैन्टर पर समाप्त होगी) जहाँ पर सभी पदयात्रियों के लिए प्रसादम की व्यवस्था रहेगी।

इस पद‌यात्रा का उद्देश्य भगवान कृष्ण के नाम, उनकी शिक्षाओं को जनमानस तक पुहँचा अपनी प्राचीन संस्कृति को पुनजीवित करना है।

इस्कॉन संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद व परम पुजनीय लोकनाथ स्वामी महाराज की प्रसन्नता के लिए वर्ष 2019 में महाराष्ट्र के अमरावती में पहली वैष्णवी पद‌यात्रा का शुभारम्भ हुआ था। इसी क्रम में इस्कान ग्रेटर नोएडा द्वारा पहली वैष्णवी (महिला) पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पूरी पदयात्रा में माताओं द्वारा ही मृदंग, करताल इत्यादि बजा कीर्तन, प्रसादम व पुस्तक वितरण इत्यादि किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *