Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

UP बोर्ड : 10वीं-12वीं के रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे, यहाँ देखे

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज आएगा। दोपहर 2 बजे एक साथ दोनों क्लास के रिजल्ट घोषित होंगे। इसके लिए बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in/ और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

परीक्षा में 52 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि 55 लाख से ज्यादा ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल 3.24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी है। इस बार एग्जाम सिर्फ 17 दिनों में हुआ। पहला पेपर 22 फरवरी को और लास्ट पेपर 9 मार्च को हुआ था।

ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

■ यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाएं।

■ होम पेज पर “Download UP Board Result 2024” लिंक दिखाई देगा।

■ क्लिक करने पर “High School or Intermediate

results” लिंक दिखाई देगा।

■ जिस क्लास का रिजल्ट देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।

डिटेल भरें और सब्मिट करें।

■ रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *