Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

यमुना प्राधिकरण में 30 जून तक लीज डीड करा सकेंगे उद्यमी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले यमुना प्राधिकरण औद्योगिक क्षेत्र को बसाना चाहता है। इसके लिए दो दिन में छह संगठनों के साथ बैठक कर औद्योगिक सेक्टर- 28, 29, 32, 33, 24 व 24ए में सभी सुविधाएं विकसित करने का दावा किया है। साथ ही औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए भी अपील की। अधिकारियों ने कहा कि वह उद्यमियों की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। यीडा ने भूखंडों का लीज डीड कराने के लिए उद्यमियों को 30 जून तक का समय दिया है।

दरअसल, यीडा ने सेक्टर-28, 29, 32, 33, 24 व 24ए आदि को औद्योगिक सेक्टरों के रूप में विकसित किया है। यीडा की ओर से इन सेक्टरों में बिजली, पानी, सड़क, पार्क व अन्य ढांचागत सुविधाएं विकसित करने का दावा किया है। जबकि सेक्टर 28, 29, 32 व 33 औद्योगिक सेक्टरों में मौजूदा खामियों को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। यीडा की ओर से अभी तक 3041 औद्योगिक भूखंडों के लिए आवंटन किए हैं। इनमें 1934 की चेक लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसमें से 1041 भूखंडों का बैनामा हो चुका है। अब उद्यमी इन भूखंडों पर निर्माण शुरू कर सकते हैं।

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यीडा के प्रभारी सीईओ कपिल सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने एसएसएमई, टॉय पार्क, अपेरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, हस्तशिल्प, नोएडा आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन समेत अन्य संगठनों के साथ बैठक की। बैठक में एसीईओ विपिन कुमार जैन, एसीईओ सुष्मिता सिंह, ओएसडी शैलेंद कुमार सिंह, जीएम एके सिंह और अरविंद कुमार आदि समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।