Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

गौतम बुद्ध लोकसभा में मतदान से पहले जुटेंगे देश के दिग्गज नेता

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

गौतम बुध नगर लोकसभा चुनाव मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही चुनाव प्रचार में भी पूरी ताकत झोंकी जा रही है। आने वाले दिनों में गौतम बुध नगर लोकसभा क्षेत्र में देश के बड़े-बड़े दिग्गज नेता रैलिया करते नजर आएंगे।

जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देश के गृहमंत्री अमित शाह, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आदि नेता गौतम बुध नगर की सरजमीं पर बड़ी-बड़ी सभा करेंगे और जातीय समीकरणों को साधने का काम करेंगे।

गौतम बुध नगर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ महेश शर्मा, समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी डॉ महेंद्र नगर और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी। यह सभी प्रत्याशी जातिगत समीकरणों को साधते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और अपने-अपने बड़े नेताओं के सहारे अपनी नैया पार करने में लगे हुए हैं। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा क्षेत्र की जनता किसकी नैया पार लगाती है।