Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

अपनी जेब में आना चाहिए, प्राधिकरण को नफा हो या नुकसान

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वित्त विभाग में फाइलों को महीना तक रोकना एक आम बात हो गई है। जिन फाइलों के होने से प्राधिकरण को ही लाभ होना है प्राधिकरण को पैसा आना है उन फाइलों को भी रोक कर रखा जाता है जब तक उनमें सुविधा शुल्क इनका अपना नहीं मिल जाता, तब तक फाइलों को नहीं किया जाता है। चाहे प्राधिकरण को पैसा मिले या ना मिले, ऐसे अधिकारी कर्मचारियों के कारण ही प्राधिकरण की छवि दिन पर दिन धूमिल हो रही है।

प्राधिकरण में पैसा जमा करना है तो भी देना होगा सुविधा शुल्क

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को लीज रेंट के तौर पर पैसा मिलता है लेकिन लीज रेंट की कैलकुलेशन की फाइल जब वित्त विभाग के पास पहुंचती है तो उन्हें भी अपने सुविधा शुल्क के लिए रोका जाता है लोगों को प्राधिकरण को पैसा देने के लिए भी महीना तक घूमना पड़ता है। बिल्डरों की कोई कैलकुलेशन होती है या उन्हें कोई नियम अनुसार छूट दी जाती है बिल्डर प्रतिनिधि बताते हैं वित्त विभाग में सुविधा शुल्क दिए बिना उन्हें कोई जानकारी नहीं मिलती है। यहां तक की किसान आबादी की कोई फाइल पेमेंट क्रॉस चेक करने के लिए वित्त विभाग में आ जाती है तो उसे भी 25 से 30 दिन तक बिना शुल्क लिए नहीं भेजा जाता है। वित्त विभाग एक सिंडिकेट बनाकर के कार्य कर रहा है।

एक दशक से ज्यादा समय से एक ही सीट पर क्यों?

वित्त विभाग में ज्यादातर कर्मचारी और अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें एक दशक से भी ज्यादा समय हो गया है। इसी विभाग में कार्य करते हुए कहा जाता है अगर कोई अधिकारी कर्मचारी लंबे समय तक एक ही सीट पर टिका रहे वहां भ्रष्टाचार होने संभावना बहुत अधिक हो जाती है और एक ही सीट पर लंबे समय तक जमे रहना भी भ्रष्टाचार है।

अधिकारी और कर्मचारियों की भ्रष्टाचार में भूमिका की गहनता से जांच होनी चाहिए। कहा जाता है कि विभाग के बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जाता है साथ ही उनकी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्राधिकरण को कुछ समय के अंतराल पर विभागों का गुप्त सर्वे करना चाहिए। जिससे कि उन्हें अपने अधिकारियों की कार्यशैली और भ्रष्टाचार का पता लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *