Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

गैंगस्टर एक्ट मे वांछित व हिस्ट्रीशीटर एवं जिला बदर अभियुक्त अवैध अस्लाह के साथ गिरफ्तार

top-news

रबूपुरा। कपिल चौधरी

थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट थाना रबूपुरा मे वांछित चल रहा 01 अभियुक्त शाहरुख पुत्र नजर मौहम्मद निवासी ग्राम तिर्थली थाना रबूपुरा जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है। अवैध तमंचा 315 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस के साथ तिर्थली कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शाहरुख गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत जिला बदर भी किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 77/2024 धारा 03/10 गुण्डा अधि0 व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त अपने गैंग के अन्य सदस्यो के साथ मिलकर नोएडा व अन्य एनसीआर क्षेत्रो मे चोरी व लूट की घटनाओ को अंजाम देता है जिसके विरुद्ध गैंगस्टर मे कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत हुआ जिसमे अभियुक्त वांछित चल रहा था।