Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

आईएनडीआईए गठबंधन प्रत्याशी डॉ महेन्द्र नागर ने कहा पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा में आईएनडीआईए गठबंधन की सयुंक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी एवं आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेन्द्र नागर ने कहा कि गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर आईएनडीआईए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और विजय हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से आम जनता का बुरा हाल है। भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तरह-तरह के प्रोपगेंडा अपना रही है। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। चौतरफा आम जनता का शोषण हो रहा है।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा राजनैतिक लाभ लेने के लिए देश में लोकतंत्र की हत्या करा रही है। आज देश में सरकारी तंत्र के माध्यम से खौफ का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की नाकामियों को जनता तक पहुंचाकर पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है, भाजपा सरकारी संस्थाओं का अपने लाभ के लिए गलत इस्तेमाल कर रही है । लोकतंत्र की रक्षा व जनहित के लिए भाजपा को देश से उखाड़ फेंकना जरूरी है। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता राहुल अवाना, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी, लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, आम आदमी पार्टी महासचिव राकेश अवाना, विवेक शर्मा, फकीर चंद नागर, इंदर प्रधान, सुनील चौधरी, गजराज नागर, नरेंद्र नागर, सुनील देवटा, सुधीर तोमर, कृशान्त भाटी, राजेश रोही, महेश भाटी, लोकेश जनमेदा, अमित भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, दीपक नागर, मोहित यादव, अक्षय सिंह भाटी, शैलेंद्र भाटी, दिगंबर सिंह, कवित गुर्जर, कुलदीप भाटी, हैप्पी पंडित, सागर शर्मा, बबली भाटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *