Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

गौतम बुध नगर लोकसभा के लिए आज से नामांकन शुरू, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। आज से गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। लोकसभा सीट के दावेदारों को रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से निशुल्क नामांकन पत्र मिलेगा। जिला प्रशासन की तरफ से नामांकन प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव के अधिसूचना जारी कर दी गई है। बृहस्पतिवार से कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 105 में स्थित जिलाधिकारी न्यायालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। 3 बजे के बाद आने वाले किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जाएगा।
सामान्य वर्ग प्रत्याशी को 25 हजार की जमानत राशि जमा करनी होगी। जबकि एसटी एससी वर्ग की प्रत्याशी को 12500 रुपए की जमानत धनराशि जमा करनी होगी। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ पांच लोगों को प्रवेश दिया जाएगा नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

गौतम बुध नगर सीट का चुनाव कार्यक्रम

28 मार्च – नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पहला दिन
04 अप्रैल – नामांकन का अंतिम दिन
05 अप्रैल- नामांकन पत्रों की जांच
08 अप्रैल – नाम वापसी लेने का दिन
26 अप्रैल – मतदान दिवस
04 जून – मतगणना