Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

एच.आई.एम.टी. ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन्स, ग्रेटर नोएडा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया

top-news

ग्रेटर नोएडा कपिल चौधरी

एच.आई.एम.टी. ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स ग्रेटर नोएडा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ संस्था के चेयरमेन हेमसिंह बंसल, सचिव अनिल बंसल, समूह निदेशक डाॅ0 सुधीर कुमार, कार्यकारी निदेशक डाॅ0 विक्रान्त चौधरी, कविता चौधरी, डाॅ0 सुधीर राजगुरू, डाॅ0 अनुज मित्तल, डाॅ0 मनोरमा, डाॅ0 सनातन शर्मा, नरेन्द्र उपाध्याय, डाॅ0 सीमा एवं रमा दत्त द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ विधि क्षात्रा आयुशी पाण्डे द्वारा सरस्वती वंदना का मंचन करके किया गया। इसके पश्चात संस्थान के समस्त विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरंजक नृत्य प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमसिंह बंसल द्वारा विशिष्ट अतिथि रेडियो जाॅकी नवेद का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। आर.जे. नवेद ने छात्र-छात्राओं को अपने छात्र जीवन एवं इस संस्थान के साथ जुडाव का अनुभव साझा किया।
होली मिलन समारोह में संस्थान द्वारा आमन्त्रित हरियाणवी मेशअप टीम (गुरमीत भडाना एवं टीम) द्वारा शानदार प्रस्तुती से होलिकोत्सव में नयी उमंग भर दी, समस्त छात्र-छात्राओ ने जम कर नृत्य किये।
हरियाणवी मेशअप टीम की धुआंधार प्रस्तुती के बाद समस्त संस्थान परिवार ने लाइव डीजे पर झूम-झूम के नृत्य कर आनंद उठाया।
संस्थान के चेयरमेन हेम सिंह बंसल ने कहा कि होली के विविध रंग हमे जीवन में विविधताओं का अहसास कराते हैं। उन्होने रंगो के त्योहार को हर्ष-उल्लास और आपसी भाई-चारे के साथ मनाने को कहा।
समूह निदेशक डाॅ0 सुधीर कुमार ने होले पर्व की महत्ता को बताते हुए सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस प्रकार एच.आई.एम.टी. परिवार का होली मिलन समारोह अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों एवं फूलों की होली के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *