Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

सीईओ के प्रयासों से सीनियर सिटीजन सोसाइटी व मिग्सन अल्टिमो में फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू

top-news

  • ग्रेनो प्राधिकरण व रजिस्ट्री विभाग ने मिलकर दोनों सोसाइटी में लगाया शिविर

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-थ्री स्थित सीनियर सिटीजन सोसाइटी और ओमीक्रॉन थ्री स्थित मिग्सन अल्टिमो के निवासियों के लिए बृहस्पतिवार को खुशी का वह पल आ ही गया, जिसका उनको लंबे समय से इंतजार था। दोनों सोसाइटियों में रजिस्ट्री की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को प्रारंभ हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की प्रयास से बृहस्पतिवार को सेक्टर पी-थ्री स्थित सीनियर सिटीजन सोसाइटी और ओमीक्रॉन थ्री स्थित मिग्सन अल्टिमो में फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राधिकरण और रजिस्ट्री विभाग के अधिकारीगण मौके पर जाकर कैंप लगाकर रजिस्ट्री कर रहे हैं। पहले दिन दोनों जगहों पर लगभग 20-20 रजिस्ट्री हो भी गई हैं। ओएसडी व एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन दोनों फ्लैट खरीदारों को अतिशीघ्र मालिकाना हक दिलाने के लिए दोनों सोसाइटियों में शिविर लगा दिए हैं। रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। दोनों सोसाइटीवासियों को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *