Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व महिला दिवस

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया विश्व महिला दिवस। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे म्यूजिकल चेयर, सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग और रेस का आयोजन किया गया। इसमें महिला स्टाफ ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिला दिवस समाज में महिलाओं के योगदान उपलब्धियों का मान्यता देने के अवसर के रूप में मनाया जाता है लेकिन इसका असली सार प्रतिदिन महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने में निहित है। सामाजिक प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और राष्ट्रीय विकास की आधारशिला के रूप में महिलाओं के सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण बताया।

डायरेक्टर पीआर ने कहा कि हमें महिला और पुरुषों के मध्य भेद नहीं करना चाहिए क्योंकि हम सब इंसान हैं और हमें इंसान बनने की ज़रूरत है। महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ एक पीढ़ी को शिक्षित कर सकता है लेकिन एक महिला शिक्षित होती है तो वो कई पीढ़ियों को शिक्षित कर देती है। महिलाओं को पुरुषों की सहानुभूति नहीं बल्कि संवेदनाएं चाहिए।