Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

कैसे और किस महूर्त करें भगवान भोले नाथ की पूजा बतायेंगे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद महाराज

top-news

ग्रेटर नोएडा।

महापर्व महाशिवरात्रि, शुभ दिवस शुक्रवार 08 मार्च 2024 को है। महाशिवरात्रि का महान पर्व इस वर्ष 8 मार्च 2024 में रहेगा, सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र रहेगा, शुभ मुहूर्त सायं 9 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होकर 9 मार्च शनिवार 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल में मुहुर्त पूजा शाम को 6 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस महावृत पूजा को सदैव प्रदोष, निशीथ काल में करना चाहिए, आज के दिन भगवान शिव की पूजा चार प्रहर करने का विशेष फल होता है।
1.प्रथम प्रहर: सायं 6 बजकर 18 मिनट से रात्रि 9 बजकर 28 मिनट तक।
2.द्वितीय प्रहर: 9 बजकर 29 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 34 मिनट तक।
3.तृतीय प्रहर: 12 बजकर 40 मिनट से प्रात : से 3 बजकर 50 मिनट तक।
4.चतुर्थप्रहर: 3 बजकर 51 मिनट से प्रात: 7 बजकर 10 मिनट तक ब्रहम महुर्त 9 मार्च सुबह तक।
नीशिथ काल: मध्यम रात्रि १२.१५ से १.६ तक।
8…..9 मार्च व शुक्रवार, शनिवार को पड़ने वाली इस महाशिवरात्रि का अत्यधिक ज्योतिषीय महत्त्व है, इस पर्व पर चन्द्र और शनि कुंभ राशि, मंगल मकर की उच्च राशि में होंगे।
बुध मीन व सूर्य कुंभ राशि में होंगे, गुरु ग्रह मेष राशि मे गोचर कर रहे है, शुक्र ग्रह शनि की कुंभ राशि में होंगे, ग्रहों की पुनरावृत्ति होने के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर आप सभी अपनी मनोकामनाएं हेतु रुद्राभिषेक अवश्य कराये श्री महाकाल औघड़ शिव दानी आप की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति अवश्य करेंगे। महाशिवरात्रि व्रत का पारण 9 मार्च 2024 शनिवार को प्रात: काल कर लिया जाएगा।