Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

अभिभावकों के लिए अच्छी खबर : गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज में दाखिला शुरू

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में रहने वाले उन अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है, जो किन्हीं कारणों से अब तक अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला नहीं ले सके हैं। ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क-5 स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज में बाल वाटिका से कक्षा 11 तक के लिए दाखिला प्रक्रिया षुरू हो गई है। गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज के प्रिंसिपल राजीव कुमार ने बताया कि बाल वाटिका से कक्षा 11 तक दाखिला चाहने वाले छात्र अपने डाॅक्यूमेंट लेकर अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय आ सकते हैं। सभी कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त इस स्कूल को नोएडा-ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति संचालित करती है। इसके अलावा तीन विद्यालय, सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर काॅलेज, महामाया बालिका इंटर काॅलेज और पंचशील इंटर काॅलेज को भी यही शिक्षा समिति संचालित कर रही है। ये चारों ही स्कूल अंग्रेजी मीडियम के हैं।