Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

एच.आई.एम.टी. ग्रुप ऑफ़ इन्स्टीट्यूशन्स में तीन दिवसीय SPRIESTA ’24 वार्षिक उत्सव

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस में खेल-कूद प्रतियोगिता मे अलग अलग संस्थानों से करीब 60 टीमों ने अलग अलग खेलो मे भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन हेम सिंह बंसल, सचिव अनिल बंसल, एवं समूह निर्देशक डॉ सुधीर कुमार ने फीता काटकर किया। खेल कूद प्रतियोगिता मे सर्वप्रथम 100 मीटर रेस का आयोजन किया गया।

महिला छात्रा रेस मे प्रथम विजेता ऋतू सिंह जी.एल.बजाज, संस्थान से रही एवं द्वितीय विजेता शालू चौहान, आई.आई.एम.टी. से रही। पुरुष छात्र रेस मे प्रथम विजेता अंकित जी.एन.आई.ओ.टी. एवं द्वितीय विजेता मोहम्मद तौशिफ आई.एम.आई. रहे। कबड्ड़ी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल के खेल अभी जारी है। कैरम मे महिला छात्रा मे प्रथम विजेता वर्षा एवं निधि एच.आई.एम.टी. कॉलेज एवं द्वितीय विजेता दिव्या एवं पूर्वी एच.आई.एम.टी.कॉलेज से रहे। कैरम मे पुरुष छात्र मे प्रथम विजेता अर्णव मौर्या विश्वेश्वर्या कॉलेज एवं नितिन राजपूत एम.एम.एच. कॉलेज एवं द्वितीय विजेता फहद इक़बाल- एच.आई.एम.टी. एवं अविनाश कुमार आई.एम.आई. कॉलेज से रहे। चैस मे प्रथम विजेता अभिषेक चौधरी लॉयड कॉलेज एवं द्वितीय विजेता रचना लॉयड कॉलेज से रहे । इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कार्यकारी निदेशक, डॉ विक्रांत एवं मिस कविता चौधरी की देख रेख मे किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी कॉलेज के निर्देशक डॉ अनुज मित्तल, लॉ कॉलेज के प्रधानचार्य डॉ टी के अग्रवाल, मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन कॉलेज के निर्देशक डॉ सुधीर राजगुरु, एजुकेशन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मनोरमा एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी एवं स्टाफ मौजद रहे।

खेल दिवस कार्यक्रम के मुख्य संचालक डॉ नितिन ने सभी समन्वयकों के साथ मिलकर सभी खेलो का भली भाती संचालन कराया। संस्था के समूह निदेशक डा0 सुधीर कुमार ने सभी भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाये दी एवं भविष्ये मे भी इस तरह की प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं मानव जीवन मे खेल खुद के महत्त्व के बारे मे बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *