Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

निजी अस्पताल पर आंख का गलत ऑपरेशन करने का आरोप, निकलवानी पड़ी आंख

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क वन स्थिति एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मोतिया बैंड का गलत उपचार करने का आरोप है इंफेक्शन होने की वजह से पीड़ित की दाहिनी आंख निकलवानी पड़ी।

बदायूं निवासी कृष्णपाल सिंह ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं वह परिवार के साथ हबीबपुर गांव में किराए पर रहते हैं कृष्णपाल की दाहिनी आंख से साफ नहीं दिखाई दे रहा था तो परिजनों ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित निजी अस्पताल में जांच कराई डॉक्टर ने मोतियाबिंद होने की जानकारी देते हुए ऑपरेशन करने की सलाह दी। वह ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए कृष्णपाल के बेटे योगेश ने बताया कि 6 दिसंबर 2023 को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

इंश्योरेंस कार्ड से 51.79 रुपए काट लिए गए। आरोप कि इलाज के बाद भी कुछ सुधार नहीं हुआ डॉक्टर ने पीड़ित को बुलाकर जांच की तो आंख को ठीक करने में असमर्थता जाता हैआरोप इसके बाद पीड़ित राजेश कुमारी सुपर स्पेशलिस्ट आई अस्पताल दादरी में दिखाया तो डॉक्टर ने बताया की आंख का गलत ऑपरेशन होने से इंफेक्शन फैल गया है डॉक्टर ने ऑपरेशन कर आंख निकालने की बात कही।

इसके बाद पीड़ित के बेटे योगेश ने नॉलेज पार्क स्थित अस्पताल के डॉक्टर से बात की तो उन्होंने अभद्रता करते हुए उनको भगा दिया। इसके बाद फरीदाबाद के एनआईटी स्थित अस्पताल में ऑपरेशन करके डॉक्टर ने दाहिनी आंख निकलवा दी। इसके बाद पीड़ित में न्यायालय उपभोक्ता संरक्षण प्रतितोष आयोग में परिवाद दर्ज कराया और अधिवक्ता के माध्यम से अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *