प्राधिकरण के अधिकारियों की सह पर लगाए जा रहे अवैध किओस्क
- sakshi choudhary
- 13 Feb, 2024
ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कुछ विभाग तो खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं प्राधिकरण के अधिकारी प्राधिकरण के ही नियमों को ताक पर रख करके अपनी जेब भरने का कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों को लोगों की जान की परवाह नहीं है उन्हें सिर्फ अपनी अवैध उगाही ही नजर आती है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में पिछले दिनों ही अवैध कियोस्क में भयंकर आग लगी थी। जो की एक बड़ी दुर्घटना हुई थी। ऐसे दर्जनों अवैध किओस्क प्राधिकरण के अधिकारियों की सह पर लगे हुए हैं। आगजनी के बाद सभी अवैध किओस्क को हटा दिया गया था। लेकिन हफ्ते भर बाद ही दोबारा से स्थिति जस की तस हो गई है।
प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारी नियम कायदे कानून को दरकिनार करके आम नागरिक की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं एक बड़ा हादसा होने के बाद भी प्राधिकरण के अधिकारी जगे नहीं है।