Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

तिलपता में पीडीए जन पंचायत हुई जिसमे दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ली

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

समाजवादी पार्टी द्वारा तिलपता गांव में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं का उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है। सरकार देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। भाजपा सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है। वह धर्म की आड़ में अपनी नाकामियों को छुपाने का काम कर रही है। आज भाजपा द्वारा देश के सौहार्द को खत्म करने की साजिश हो रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। सरकार से सवाल पूछने वालों के खिलाफ सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए डराया धमकाया जा रहा है। देश का किसान अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रहा है। उसे फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जनता भाजपा सरकार से परेशान है। इस बार जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, पूर्व चेयरमैन गजराज नागर, जिला महासचिव सुधीर तोमर, जिला कोषाध्यक्ष मिंटी खारी, रोहित मत्ते गुर्जर, हुकुम सिंह भारती, जुगति सिंह, महेश भाटी, कुलदीप भाटी, सतेंद्र खारी, राहुल आर्यन, प्रशांत भाटी, प्रवीन भाटी, नीतीश भाटी, राहुल चौधरी, अतुल यादव, हरीश खारी, बॉबी खारी, मुरारी लाल गौतम, महेश जाटव, विपिन खारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *