Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में M B पावर कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को ही क्यों?

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग में कर्मचारियों में M.B पावर (शाइनिंग पावर) लेने के लिए संघर्ष जारी है लेकिन बताया जा रहा है कि सिर्फ चुनिंदा कर्मचारियों को ही M.B पावर दिए जाने की कार्रवाई चल रही है बाकी कर्मचारियों की कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी 122वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया था कि जो कर्मचारी लगातार 5 साल या उससे ज्यादा समय से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सर्विस कर रहे हैं उन्हें M.B पावर दी जा सकती है।

लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि सिर्फ चुनिंदा कर्मचारियों को ही उनके रसूख के बल पर M.B पावर दी जाने की कार्रवाई की जा रही है। जबकि उन कर्मचारियों पर पूर्व में भ्रष्टाचार से हुई इनकी भर्ती के भी आरोप लगे हैं जबकि प्राधिकरण में ऐसे बहुत से कर्मचारी हैं जिन्हें 10 से 15 साल हो गए हैं प्राधिकरण में कार्य करते हुए लेकिन उन्हें M.B पावर नहीं दी जा रही है।

यही हाल प्राधिकरण के टेक्निकल सुपरवाइजर का है उन्होंने भी मांग की है कि उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्य करते हुए 15 से 20 साल हो गए हैं लेकिन उन्हें आज तक भी साइन अथॉरिटी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *