Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आपके द्वारा: गांव में शिविर लगा करके छह फीसदी भूखंड की पात्रता तय होगी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को जमीन देने वाले किसानों की छह फीसदी भूखंड प्राप्त करने की पात्रता तय करने के लिए गांवों में शिविर लगाएगा। पहला शिविर एक फरवरी को डाढ़ा गांव में लगेगा। दो फरवरी को सिरसा गांव में शिविर लगाया जाएगा। साथ ही एसआईटी जांच के बाद सही प्रकरणों में लीज बैक करने के लिए इसी कैंप में आवेदन किया जा सकता है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण विकास परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित करता है और उसके एवज में प्राधिकरण की तरफ से कुल अधिग्रहित जमीन का 06 फीसदी हिस्सा विकसित करके किसानों को देता है। इसकी पात्रता तय करने के लिए किसानों को प्राधिकरण आना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने किसानों को सुविधा प्रदान करते हुए छह फीसदी भूखंड प्राप्त करने की पात्रता तय करने के लिए गांवों में ही जाकर शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि भूलेख विभाग की टीम एक फरवरी को सुबह 11 बजे से डाढ़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाएगी। इसके बाद दो फरवरी को सिरसा गांव में शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में एसीईओ स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पात्रता तय कराने के लिए किसान संबंधित दस्तावेज लेकर इस शिविर में आ सकते हैं। अगर किसी को आपत्ति है तो वह भी इस कैंप में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। गांवों में ही शिविर लगाने से किसानों को बड़ी सुविधा हो जाएगी। किसानों को प्राधिकरण नहीं आना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *