Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

प्राधिकरण के सबसे महत्वपूर्ण विभाग में अस्थाई कर्मचारियों का बोलबाला

top-news

प्राधिकरण के सबसे महत्वपूर्ण विभाग में अस्थाई कर्मचारियों का बोलबाला

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

किसी भी संस्था का विधि विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग होता है और इस विभाग की जिम्मेदारी बहुत ही जिम्मेदार अधिकारियों पर होनी चाहिए। जिनकी जिनकी जवाबदेही संस्था के लिए प्रतिबंध हो। क्योंकि यह ऐसा विभाग है जिसकी एक छोटी सी गलती के कारण किसी भी संस्था को बड़ी हानि हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विधि विभाग में इस समय अस्थाई कर्मचारियों की संख्या अधिक है। जबकि सरकारी कर्मचारी की संख्या नाम मात्र की है इतने महत्वपूर्ण विभाग में सरकारी कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होनी चाहिए। क्योंकि सरकारी कर्मचारियों की संस्था के प्रति जवाबदेही होती है और सरकारी नियम कायदों से बंधे हुए होते हैं। जबकि अस्थाई कर्मचारियों पर ज्यादा जिम्मेदारी नहीं होती है उनका कार्य सिर्फ सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की मदद करना है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को विधि विभाग की महत्वता को समझते हुए सरकारी कर्मचारियों की तैनाती इस विभाग में बढ़ाई जानी चाहिए। इस समय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर कोर्ट केस का बोझ भी बड़ा हुआ है तो ऐसे में इस महत्वपूर्ण विभाग पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *