Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने सेक्टर 2 व 3 की आरडब्ल्यूए के साथ की बैठक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्राधिकरण दफ्तर में सेक्टर- 2 और 3 की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और निवासियों के साथ बैठक की। एसीईओ ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के सीनियर मैनेजर स्तर के अधिकारी को हर सेक्टर का ब्लॉक वार निरीक्षण कर समस्याओं को प्राथमिकता पर स्थापित करने के निर्देश दिए। एसीईओ ने दोनों सेक्टरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए टेंडर जारी होने हैं, उन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर काम कराने के निर्देश दिए ।
बता दें, कि एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऑफिस में नियमित तौर पर जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान कर रहीं हैं। इस बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरके देव, जीएम इंदू प्रकाश सिंह, जीएम आरएन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम और मनोज सचान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *