Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

एक्शन शुरू: अवैध यूनिपोल हटाने की मुहिम शुरू, एसीईओ ने खुद संभाली कमान

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ प्राधिकरण ने अभियान चलाया है। प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बृहस्पतिवार को खुद कमान संभाली। पहले दिन चार अवैध यूनिपोल हटाए गए हैं। इससे पहले विगत 13 दिसंबर को 6 अवैध यूनिपोल लगाने वालों पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है।

ग्रेटर नोएडा में अवैध यूनिपोल लगे होने की सूचना मिलने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अर्बन सर्विसेज विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीईओ ने एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग को अवैध यूनिपोल हटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। एसीईओ बृहस्पतिवार को खुद ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घूमीं। चार अवैध यूनिपोल को हटवाया। ये चार यूनिपोल चार मूर्ति चौक पर हिंडन ब्रिज के पास, वीवीआईपी होम्स के सामने, 60 मीटर रोड पर गौड़ सिटी मॉल के पास, 60 मीटर रोड पर ही डी मार्ट पुलिस चौकी के सामने लगे थे। एसीईओ ने यूनिपोल हटाने वाली टीम को यूनिपोल हटाने के दौरान यातायात को बाधित न करने और सुरक्षा के लिहाज से सभी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। जहां पर ट्रैफिक का लोड अधिक हो, वहां ऑफ ऑवर में यूनिपोल हटानेे को कहा है। अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से बताया गया कि ग्रेटर नोएडा में करीब 60 यूनिपोल ही वैध लगे हैं, शेष अवैध हैं। एसीईओ ने इन्हें चिंहित कर साप्ताहिक अभियान चलाकर इनको हटवाने के निर्देश दिए। एसीईओ ने चेतावनी दी कि प्राधिकरण के राजस्व का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।