Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

ग्रेनो प्राधिकरण ने कूड़े का निस्तारण न करने पर 3 संस्थाओं पर 2.32 लाख का जुर्माना

top-news

  • ग्रेनो प्राधिकरण के ओएसडी के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर कार्रवाई
  • कूड़े का उचित निस्तारण शीघ्र न करने पर और कठोर कार्रवाई की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर बल्क वेस्ट जनरेटरों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा की तरफ से कार्रवाई जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सेक्टर नॉलेज पार्क दो स्थित संस्कारम ’क्रिएटिव मेमोरीज फॉर लाइफ’, स्टेलर जिमखाना और आईकॉनिक क्लब एंड कनवेंशन सेंटर पर कुल 2.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देष पर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया है। बुधवार को प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने जनस्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नॉलेज पार्क टू स्थित संस्कारम ’क्रिएटिव मेमोरीज फॉर लाइफ’, स्टेलर जिमखाना और आईकॉनिक क्लब एंड कनवेंषन सेंटर का जायजा लिया। तीनों संस्थानों की तरफ से कूड़े का सेग्रीगेशन और उचित निस्तारण नहीं किया जा रहा था। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट-2016 रूल की अवहेलना करने पर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से संस्कारम ’क्रिएटिव मेमोरीज फॉर लाइफ’ पर 71 हजार रुपये, स्टेलर जिमखाना पर 90 हजार रुपये और आईकॉनिक क्लब एंड कनवेंशन सेंटर पर 71 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ओएसडी ने बताया कि इन सभी बैंक्वेट हाल की जांच की जांच की गई। कूड़े का निस्तारण सही तरीके से करते हुए नहीं पाया गया है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटर अपने कूड़े का निस्तारण खुद से करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूडे़ का उचित प्रबंधन करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सभी निवासियों से सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *