Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

130 मी. रोड सुनपुरा में प्लाट के नाम पर खुलेआम गरीब और भोली भाली जनता को ठगा जा रहा है

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण बहुत तेजी से फैल रहा है। कॉलोनाइजरो ने कुछ गांव को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रेटर नोएडा के सबसे महत्वपूर्ण रोड 130 मीटर के पास सुनपुरा गांव में कॉलोनाइजरों ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। खुलेआम अवैध निर्माण किया जा रहा है गरीब और भोली भाली जनता को गुमराह करके लूटा जा रहा है।

130 मीटर रोड के पास खुलेआम ठगी

ग्रेटर नोएडा के मैन 130 मीटर रोड के बराबर मेंखुलेआम ठगी की जा रही है। अवैध कॉलोनी कॉलोनाइजरों सुनपुरा और भनौता की जमीन पर अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है यह लोग बाहर के लोगों को गुमराह करके उन्हें अथॉरिटी से पास कॉलोनी बता करके बेचते हैं और बड़े स्तर पर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए जाते हैं कि हम कम दामों पर उन्हें हाईवे पर घर दे रहे हैं। जहां पर यह अवैध कॉलोनी बन रही हैं वहां से मात्र कुछ ही मीटर दूरी पर अथॉरिटी के 6% प्लॉट लाखों रुपए मीटर की दर पर बिक रहे हैं वही कॉलोनाइजर अवैध प्लॉट को 20 से 25 हज़ार मीटर में बेच रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की उदासीनता के कारण कुछ जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया है। उसी का फायदा उठा करके कॉलोनाइजर अवैध निर्माण कर रहे हैं। जिस भूमि पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को नियोजन के तहत विकास करना था वहां पर अब अवैध कॉलोनी या बन चुकी हैं।

गरीब और भोली भाली जनता को लूटने का इंतजार क्यों ?

जब अवैध निर्माण अभी अपने शुरुआती दौर में है तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को तभी इन पर कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्या गरीब और भोली भाली जनता को लूटने का इंतजार कर रहा है अवैध कॉलोनाइजरो पर बड़ा एक्शन क्यों नहीं होता?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *