Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Greater Noida: पक्षी संरक्षण की अनूठी मुहिम! घर-घर लग रहे हैं चिड़ियों के आशियाने

top-news

ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन 1ए सेक्टर में किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा और स्ट्रीट वेंडर वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से पक्षियों के संरक्षण हेतु एक सराहनीय मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर गोरिल्ला चिड़िया के लिए छोटे-छोटे आशियाने लगाए जा रहे हैं, जिससे पक्षियों को सुरक्षित आवास मिल सके। साथ ही उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे उनके जीवन में सुधार हो।

इस अवसर पर किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने संगठन के कार्यकर्ताओं की पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जीवों के प्रति मानवीय संवेदना को भी दर्शाता है। संगठन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह कार्य कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में जागरूकता भी बढ़ रही है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश राणा ने जानकारी दी कि गायों के लिए पानी के टब रखने के साथ-साथ पक्षियों के लिए आशियाने लगाने की यह मुहिम निरंतर जारी है। इस अभियान में जितेंद्र यादव, उद्धव कुमार, आसिफ खान, गुलशन कुमार, बबलू कुमार, पिंटू और अरुण कुमार जैसे कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सभी का लक्ष्य है कि यह प्रयास एक जनआंदोलन बने और पक्षियों का जीवन और भी सुंदर व सुरक्षित हो।