Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गांवों में लगा रहा मुफ्त कनेक्शन शिविर कैम्प, जुनपत-मथुरापुर में सीवर कनेक्शन के लिए 86 आए आवेदन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से गांवों में सीवर कनेक्शन के लिए मुफ्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जुनपत और मथुरापुर में शिविर लगाया गया। इन दो गांवों से सीवर कनेक्शन के लिए 86 आवेदन प्राप्त हुए। इससे पहले रविवार को बिरौंडा-बिरौंडी में आयोजित कैंप में 75 आवेदन और सोमवार को साकीपुर व गुलिस्तानपुर में आयोजित शिविर में सीवर कनेक्शन के लिए 256 आवेदन आए हैं।
ग्रेटर नोएडा को स्वच्छता के पहले पायदान पर पहुंचाने के उद्देश्य से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर को ग्रामीणों को सीवर का मुफ्त कनेक्शन देने के लिए बीते 26 नवंबर से अभियान चलाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टाफ गांवों के सरकारी स्कूल या बरातघर में शिविर लगा रहा है। प्राधिकरण अब तक 6 गांवों, जुनपत, मथुरापुर, बिरौंडा, बिरौंडी और साकीपुर व गुलिस्तानपुर में शिविर लगाया जा चुका है, जिससे इन छह गांवों से सीवर कनेक्शन के कुल 417 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राधिकरण ने शेष गांवों में षिविर लगाने के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिए हैं। सीवर विभाग के मुताबिक 29 नवंबर को तुगलपुर व नामौली में, 30 नवंबर को रामपुर व अमृतपुर में, 01 दिसंबर को नवादा व जैतपुर, 02 दिसंबर को चुहड़पुर व नटों की मडै़या, 03 दिसंबर को कयामपुर व ऐच्छर, 04 दिसंबर को गुर्जरपुर व मलकपुर, 05 दिसंबर को मुबारकपुर व बेगमपुर, 06 दिसंबर को सूरजपुर व लखनावली, 07 दिसंबर को हबीबपुर व डेरीन, 08 दिसंबर को जलपुरा व हल्दौनी और 09 दिसंबर को कुलेसरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीवर कनेक्शन के लिए आवेदक अपना आधार व फोटो साथ लाकर आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने अपील की है कि ग्रामीण तय तिथियों पर शिविर में जाकर सीवर के कनेक्शन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा, प्रबंधक शुभांगी तिवारी, हरिंदर सिंह सहायक प्रबंधक, मोहम्मद रमीज तकनीकी सुपरवाइजर, ललित राजपूत, तकनीकी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *