Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड
● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा
● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में
● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ ने छठ पूजा के लिए तैयार घाटों का लिया जायजा
- sakshi choudhary
- 18 Nov, 2023
ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा हेतु तैयार किए गए तालाबों की स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया। उनके साथ संबंधित विभागीय अधिकारी भी शामिल रहे। एसीईओ ने ठेकेदारों एवं वरिष्ठ प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी छट पूजा स्थलों पर साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कहीं भी सिविल कार्य के मरम्मत की जरूरत है तो उसे भी तुरंत पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही एसीईओ ने पार्कों, हरित पट्टिकाओं एवं अन्य स्थानों का जायजा लिया और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उनके साथ उद्यान विभाग के प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर नथोली सिंह, मैनेजर सुरेंद्र भाटी सहायक प्रबंधक अनूप शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।