Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी स्वीडन की कंपनी! 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार ● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान

Sonu Nigam के बयान से नाराज़ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री, FIR दर्ज और बहिष्कार की तैयारी

top-news

बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 25 अप्रैल को हुए एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान प्रसिद्ध गायक सोनू निगम के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। एक फैन द्वारा कन्नड़ गाना गाने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू निगम ने जो टिप्पणी की, उसे कन्नड़ समुदाय ने अपमानजनक और असंवेदनशील माना। गायक ने फैन की मांग की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से कर दी, जिससे पूरे राज्य में गुस्से की लहर दौड़ गई।

सोनू निगम के इस बयान के खिलाफ बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। कर्नाटक रक्षण वेदिके ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि यह टिप्पणी न केवल समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि सांप्रदायिक सद्भाव और भाषाई सौहार्द को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इस घटनाक्रम के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में गायक के खिलाफ एकजुटता देखी जा रही है, और अब उनसे दूरी बनाने की योजना पर विचार हो रहा है।

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस मुद्दे पर 5 मई को एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें संगीत निर्देशक संघ, निर्माता संघ समेत कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि भविष्य की परियोजनाओं में सोनू निगम को शामिल न करने पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि मुंगारू माले, मिलाना और गालीपाटा जैसी फिल्मों में हिट गाने देकर सोनू निगम ने कन्नड़ सिनेमा में बड़ी पहचान बनाई थी, लेकिन ताजा विवाद के बाद उनका भविष्य इस इंडस्ट्री में संकट में नजर आ रहा है।