Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी

शहर की हरियाली का जायजा लेने एसीईओ आशुतोष द्विवेदी सड़क पर उतरे, साथ ही बरगढ़, पीपल, अर्जुन आदि पौधों का वृक्षारोपण किया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा की हरियाली का जायजा लेने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने सेक्टरों व प्रमुख मार्गों का जायजा लिया। सड़कों के सेंट्रल वर्ज व ग्रीन बेल्ट का रखरखाव ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। खामियों को दूर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस अवधि में काम न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने सेक्टर ईकोटेक -10, ईकोटेक-6, ओमीक्रोन-1 व 2, 130 मीटर रोड, गामा-1 व 2, डेल्टा -1, 2 व 3, जीटा वन व टू, सूरजपुर कासना रोड, 105 मीटर रोड, अल्फा वन की रोटरी, नॉलेज पार्क वन-1, इकोटेक वन एक्सटेंशन वन के सेंट्रल वर्ज, टेकजोन टू के सामने सेंट्रल वर्ज व रोड साइड ग्रीनरी आदि एरिया में उद्यान कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्कों, हरित पट्टिकाओं, सेन्ट्रल वर्ज आदि का रखरखाव संतोषजनक नहीं पाई गई। इन कमियों को एक सप्ताह में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह में कार्यो में सुधार नहीं हुआ तो भुगतान में कटौती करते हुए ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक उद्यान नथौली सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, उद्यान निरीक्षक मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।