Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी स्वीडन की कंपनी! 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार ● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान

Sharda University: शारदा अस्पताल में मनाया गया विश्व हाथ स्वच्छता दिवस

top-news

Sharda University: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर का उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में हाथ स्वच्छता की अहमियत को उजागर करना और संक्रमण की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैश्विक अभियान का हिस्सा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं और सामुदायिक स्तर पर हाथ की स्वच्छता को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राममूर्ति शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की थीम “यह दस्ताने हो सकते हैं, लेकिन यह हमेशा हाथ की स्वच्छता है” थी, जो इस बात पर जोर देती है कि संक्रमण रोकने के लिए हाथों की स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर जागरूकता अभियान, शैक्षिक कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक और सामुदायिक भ्रमण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें स्वास्थ्य पेशेवरों, छात्रों और आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में यह समझाया गया कि साबुन और पानी से हाथ धोना या अल्कोहल-आधारित सैनिटाइज़र का उपयोग करना एक साधारण लेकिन प्रभावशाली तरीका है, जिससे कीटाणुओं और संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रोगियों, स्वास्थ्यकर्मियों और समाज को सुरक्षित रखने के लिए नियमित और प्रभावी हाथ धोने की आदत को बढ़ावा देना है।