Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

गंगाजल आपूर्ति पाइपलाइन में भ्रष्टाचार के कारण डाली कमज़ोर पाइप, जिम्मेदार अधिकारियों पर हो एक्शन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

प्राधिकरण में आए दिन नए-नए घोटाले उजागर होते रहते हैं। काम छोटे हो या बड़े सभी में अधिकारियों को अपना हिस्सा दिखाई देता है। अपने हिस्से के चक्कर में कार्य की गुणवत्ता से समझौता किया जाता है। जिसके परिणाम आम जनता को भुगतने ने पड़ते हैं आए दिन नए-नए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी एक बड़ी समस्या गंगाजल आपूर्ति में आ रही है जब भी गंगाजल की आपूर्ति शुरू की जाती है तभी पाइपलाइन में लीकेज होनी शुरू हो जाती है। यह पाइपलाइन फट जाती है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने गंगाजल की आपूर्ति में आ रही समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली आईआईटी का सहारा लिया है। अब अपने ही द्वारा की गई समस्या को ठीक करने के लिए दोबारा से पैसा खर्च करके समस्या का हल ढूंढा जा रहा है। जानकारों का कहना है की पाइपलाइन में कमजोर पाइप लगाई गई है। जैसे ही पानी का प्रेशर छोड़ा जाता है वैसे ही पाइपलाइन कमजोर जगह से फट जाती है।

भ्रष्टाचार के कारण ही आज ग्रेटर नोएडा के निवासियों को गंगाजल नहीं मिल पा रहा है। जल विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण ही कमजोर पाइपलाइन डाली गई और प्राधिकरण को बड़े आर्थिक नुकसान की ओर धकेला गया। जो जो अधिकारी इसमें सम्मिलित है उनको चिन्हित उन पर कार्रवाई की जाए। उन्ही से आर्थिक नुकसान की भरपाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *