Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Uttar Pradesh: CM Yogi ने शुरू की ‘ मुख्यमंत्री सुपोषण योजना’ , कुपोषण के खिलाफ बड़ा कदम

top-news

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कुपोषण के खिलाफ निर्णायक पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री सुपोषण योजना’ शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना डॉ. भीमराव आंबेडकर जीरो पॉवर्टी मिशन के तहत चिन्हित गरीब परिवारों, आकांक्षात्मक जनपदों और विकासखण्डों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। योजना के तहत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर सुबह पौष्टिक स्वल्पाहार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें दूध, फल और पोषाहार शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय बैठक में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गंभीर तीव्र कुपोषण (सैम) से निपटने में ‘संभव अभियान’ के प्रयासों से सुधार जरूर हुआ है, लेकिन सतत पोषण सहायता की आवश्यकता बनी हुई है। उन्होंने टेक होम राशन (टीएचआर) की सभी जनपदों में इकाइयाँ स्थापित करने के निर्देश दिए, जिसमें स्थानीय फसल जैसे आंवला, श्रीअन्न और गुड़ को शामिल कर रेसिपी आधारित विविधतापूर्ण मेन्यू तैयार करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन गरीब परिवारों के पास पशुधन नहीं है, उन्हें ‘मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना’ के तहत गाय दी जाएगी, जिससे पोषण के साथ आर्थिक सहायता भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने पोषण मानकों की सतत मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए टेक होम राशन की निर्माण, पैकेजिंग और वितरण प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी और गुणवत्तायुक्त बनाने के निर्देश दिए। सरकार की यह बहुआयामी रणनीति कुपोषण के खिलाफ एक मजबूत कदम मानी जा रही है।