Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Uttar Pradesh: देहली गेट क्षेत्र में फिर सोना लेकर फरार हुए कारीगर, 34 लाख के गहनों के साथ तीन बंगाली कारीगर लापता

top-news

Uttar Pradesh: मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में एक बार फिर सराफा कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से आए तीन कारीगर – पबीर मंडल, संदीप पांजा और समीर मंडल – लगभग 34 लाख रुपये कीमत का 355 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। तेजाब मार्केट स्थित दलीप सिंह लोधी और संजीव सिंह लोधी ने इन्हें 26 अप्रैल को गहने बनाने के लिए 250 ग्राम सोना दिया था, जबकि तपन मन्ना ने 110 ग्राम। तय तारीख पर जब आभूषण नहीं लौटे तो पीड़ितों ने जब तलाश की, तो दुकानें बंद और मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले।

शनिवार शाम को पीड़ितों ने देहली गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस पहले भी ऐसे मामलों में सत्यापन अभियान चला चुकी है, लेकिन कई कारीगरों का रिकॉर्ड अपडेट नहीं हो पाया, जिससे यह घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।

पिछले एक साल में मेरठ में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, फरवरी 2025 में कोतवाली क्षेत्र से 175 ग्राम सोना, अक्टूबर 2024 में 23.50 लाख कीमत का सोना, और सितंबर 2024 में दो करोड़ का सोना लेकर कारीगर फरार हो चुके हैं। इनमें अधिकतर आरोपी पश्चिम बंगाल के हैं, जो गहने बनाकर लौटाने की बात कहकर सोना लेकर भाग जाते हैं। लगातार बढ़ती इन घटनाओं से सराफा व्यापारी भयभीत हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।