Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

स्थानीय किसानों को शिक्षा एवं चिकित्सा का लाभ 7 वर्षों से नहीं मिला – चौधरी प्रवीण भारतीय

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्थानीय किसानों की भूमि को प्राधिकरण ने बहुत ही कम दरों पर खरीदा। किसानों को जो मूलभूत सुविधाएं शिक्षा एवं चिकित्सा में छूट मिलनी चाहिए थी। लेकिन स्थानीय किसान आज भी उन सुविधाओं से कोसों दूर है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को बसाने के लिए स्कूल कॉलेज एवं अस्पतालों को बहुत ही सस्ते दरों पर जमीन आवंटित की। इसके बदले स्थानीय किसानों को शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में छूट देने की शर्त रखी गई थी। इन शर्तों को लागू कराने हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने अपर मुख्य कार्यपालक पुलकित खरे को ज्ञापन सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्कूल कॉलेज एवं अस्पतालों के नाम पर बहुत ही सस्ते रैटों में जमीन आवंटित की। इसके बदले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले स्थानीय किसानों को शिक्षा व इलाज के नाम पर छूट देने की शर्त भी रखी थी। प्राधिकरण ने सन 2016 में स्कूल एवं अस्पताल संचालकों को बुलाकर सहमति के आधार पर कानून बनाया की स्थानीय किसानों को 2 घंटे सुबह 2 घंटे शाम ओपीडी फ्री रखेंगे। गंभीर बीमारी होने पर भी स्थानीय किसानों को इलाज में भारी छूट दी जाएगी। वहीं शिक्षण संस्थानों के द्वारा भी स्थानीय किसानों के बच्चों को ट्यूशन फीस में 25% एवं अतिरिक्त शुल्क के नाम पर कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। लेकिन पिछले 7 वर्षों से स्थानीय किसानों को शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में कोई भी सुविधा नहीं मिल पाई है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कई मुख्य कार्यपालक आए और गए लेकिन कोई भी इस कानून को पूर्ण रूप से लागू करने में असमर्थ रहा। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही शिक्षण संस्थानों एवं अस्पतालों में स्थानीय किसानों को लीज डीड अनुसार जल्द ही लाभ नहीं मिला तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन आंदोलन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *