Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के आने से पहले ही रोका जाएगा ट्रैफिक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का उद्घाटन करने पहुचेंगी। उनके दिल्ली से सड़क मार्ग से आने की संभावना है। ऐसे में उनके आने से करीब 10 मिनट पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। इसे लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर राष्ट्रपति सड़क मार्ग के जरिए ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे तो डी एन डी से होकर नोएडा आने पर उनके काफिले को लूप के जरिए फिल्म सिटी रास्ते पर उतर जाएगा। यहां से सीधे नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ग्रेटर नोएडा पहुचेंगी। ऐसे में उनके नोएडा की सीमा में प्रवेश करने से करीब 10 मिनट पहले इस रूट को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। इन रास्तों में मुख्य रूप से चिल्ला, कालिंदी कुंज, सेक्टर 37, 82 समेत अन्य कट व रास्ते हैं काफिला निकालने के 5 से 7 मिनट बाद कैसे धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *