Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट लिफ़्ट हादसे: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई आठ

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। शनिवार को जिला अस्पताल में भती चार अन्य मजदूरों ने भी दम तोड़ दिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट लिफ्ट हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से प्रशासनिक अफसरों में हडकंप मच गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट अमरपाली के ड्रीम वैली फेस टू प्रोजेक्ट में हुए हादसे ने आठ परिवारो से छीन लिए उनके लाल। जिम्मेदार लोगों ने मजदूरों को चढ़ा दिया था मौत की लिफ्ट पर। पुलिस की प्राथमिक जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी और एनबीसीसी के अधिकारियों पर सुरक्षा के मानकों को दरकिनार करने की बात सामने आई है। तकनीकी खामी आने पर पहले भी मजदूरों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी इसके बावजूद ने तो लिफ्ट बदलवई गई और ना ही मरम्मत कराई गई। हादसे के बाद काफी देर तक मजदूर वहीं तड़पते रहे अस्पताल पहुंचने में भी लापरवाही बढ़ती गई। हादसे को छुपाने का अभी प्रयास किया गया। इस हादसे में आठ लोगों की जान अब तक चली गई है।

पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की आईपीसी की धारा- 304, 308, 337, 338, 287,34 व 7 सीएल एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लगभग 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारण का विभिन्न टीम जांच कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच और मजदूरों से पूछताछ में घोर लापरवाही सामने आई है। मजदूरों ने बताया कि जो लिफ्ट हादसे का शिकार हुई है वह काफी पुरानी और जर्जर थी। तकनीकी खामी आने पर वह पहले भी खराब हो चुकी थी। इसमें सवार होने पर हादसे और जान जाने का डर सताता रहता था। जानकारी परियोजना अधिकारियों को भी दी गई थी। लेकिन श्रमिकों की ने तो कंस्ट्रक्शन कंपनी और ना ही एनबीसीसी के अधिकारियों ने सुनी। सुरक्षा के उपकरणों का भी पर्याप्त बंदोबस्त नहीं था हादसे के बाद मजदूर दुर्घटनाग्रस्त लिफ्ट में तड़पते रहे। उन्हें उपचार मिलने में काफी समय निकल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *